करीना कपूर को आपने रेड कार्पेट और शो व फिल्मों में तो कई बार देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी उन्हें खेत में काम करते देखा है। अगर जवाब ना है तो यकीन मानिए आप ऐसा मानने वाले अकेले नहीं है। करीना कपूर खान का सोशल मीडिया पर जिफ विडियो सामने आया है जिसमें वह खेत में काम करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा उन्होंने सोशल कॉज में अपना योगदान देने के लिए किया। सामने आई तस्वीरों और विडियो में करीना के साथ फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों पेड़ लगाने की मुहीम का हिस्सा बनी थीं। इसी के लिए करीना ने भी खुदाई में मदद की। ऐक्ट्रेस के इस कदम को फैन्स से भी सराहना मिल रही है। बता दें कि, करीना कपूर इससे पहले यूनिसेफ के साथ मिलकर भी काम कर चुकी हैं। वह महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के बेहतर जीवन से जुड़े प्रॉजेक्ट्स का भी हिस्सा बनती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। इसके साथ ही उनके पास इरफान खान स्टारर फिल्म और करण जौहर के प्रॉडक्शन में बन रही मूवी भी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31M44Zv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment