ऐक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अपनी बेबाक राय और बोल के लिए जानी जाती हैं। इस चीज के कारण वह अक्सर लोगों की आलोचना की शिकार हो जाती हैं लेकिन उन्हें इससे कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता है। ट्विंकल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने इस ऐटिट्यूड के बारे में बात करते हुए बताया कि वह हमेशा से ही ऐसी रही हैं जो बिना झिझक के और यह सोचे बगैर कि किसी को कैसा लगेगा अपनी राय रख देती हैं। ऐक्ट्रेस ने कहा कि जिंदगी में कुछ भी इतना ज्यादा गंभीर नहीं होता है कि उसके बारे में मजाक नहीं किया जा सके, यहां तक कि मौत भी नहीं। उन्होंने कहा कि वह अपनी इस सोच के कारण कई बार मुसीबत में भी पड़ चुकी हैं। ट्विंकल ने यह भी बताया कि वह कंट्रोल फ्रीक हैं यानी उन्हें हर चीज को अपने हिसाब से कराने की आदत हैं। हालांकि, अब वह इस आदत को धीरे-धीरे कम करने की भी कोशिश कर रही हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए आसान साबित नहीं हो रहा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30YKZlo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment