बॉलिवुड के हंक विकी कौशल यूं तो काफी बोल्ड हैं, जो उनके लाजवाब ऐक्शन सीन्स से देखा जा सकता है, लेकिन इस ऐक्टर ने हाल ही में इस बात से पर्दा उठाया कि उन्हें भी एक चीज से बहुत डर लगता है और इस वजह से वह अपनी अपकमिंग फिल्म को लेने से पहले भी सोच में पड़ गए थे। एक इंटरव्यू में विकी ने बताया कि उन्हें हॉरर फिल्में देखने से बहुत डर लगता है। वह ऐसी फिल्में देखने से कतराते हैं। ऐसे में जब उनके पास 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टिड शिप' की स्टोरी आई तो उन्हें लगा कि पता नहीं यह हॉरर फिल्म कैसे होगी और उनसे कैसे मैनेज हो पाएगा। उन्होंने स्क्रिप्ट की बात करते हुए कहा कि इसे पढ़ते हुए ही उन्हें डर सा लगा, हालांकि यह डर अचानक नहीं था बल्कि शब्दों के साथ वह इसमें डूबते जा रहे थे और भावों को महसूस कर पा रहे थे। स्क्रिप्ट की इस खासियत के कारण उन्होंने फिल्म को करने का निर्णय लिया। वैसे आपको बता दें कि, फिल्म 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टिड शिप' रियल लाइफ कहानी से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। फिल्म में दिखाई जाने वाली घटना मुंबई में हुई थी। इस मूवी में भूमि पेडनेकर विकी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। पहले 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टिड शिप' नवंबर में रिलीज की जानी थी लेकिन अब यह अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। (साभार IANS)
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31VuY0Y
via IFTTT
No comments:
Post a Comment