Tuesday, October 8, 2019

निक के बच्चे की मां बनने को बेकरार हैं प्रियंका चोपड़ा

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के रिलीज से पहले प्रियंका चोपड़ा इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। भारत में प्रमोशनल इवेंट्स ओवर होने के बाद वह फिलहाल यूएस में इसे प्रमोट कर रही हैं। मूवी प्रमोशन के दौरान वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करती दिखाई दे रही हैं जिनमें से लेटेस्ट उनकी मां बनने की इच्छा से जुड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक के साथ फैमिली स्टार्ट करने के एक सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि वह अब इंतजार नहीं कर सकती हैं। वह फैमिली स्टार्ट करने के लिए बेकरार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से सभी के जिंदगी में खूबसूरत पल आते हैं और निक और वह भी इस पल को जरूर पाना चाहते हैं। लेडी बॉन्ड बनना चाहती हैं प्रियंकाएक अन्य इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने लेडी बॉन्ड बनने की भी इच्छा जाहिर की। उनसे सवाल किया गया था कि अगर जेम्स बॉन्ड में मेल की जगह फीमेल बॉन्ड को रखा जाए तो कौन इसके लिए सबसे फिट रहेगा। इस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए खुद को सिलेक्ट किया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अब समय आ गया है कि वह इस किरदार को भी ट्राई करें। उन्होंने बताया कि वह जेम्स बॉन्ड मूवीज की बड़ी फैन हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33nE6Mr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment