बॉलीवुड डेस्क. बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर' की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। बुधवार (2 अक्टूबर गांधी जयंती की छुट्टी) को रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग करने के बाद वीक डेज गुरुवार और शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी। लेकिन शनिवार को इसमें एक बार फिर उछाल देखने को मिला। भारत में फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई 128.85 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन का हिस्सा 123.60 करोड़ है, जबकि बाकी 5.25 करोड़ की कमाई फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन से हुई।
हर दिन ऐसा रहा फिल्म का कलेक्शन
| दिन | हिंदी वर्जन की कमाई (रुपए में) | तमिल+तेलुगु वर्जन की कमाई (रुपए में) | कुल कमाई (रुपए में) |
| बुधवार | 51.60 करोड़ | 1.75 करोड़ | 53.35 करोड़ |
| गुरुवार | 23.10 करोड़ | 1.25 करोड़ | 24. 35 करोड़ |
| शुक्रवार | 21.30 करोड़ | 1.15 करोड़ | 22.45 करोड़ |
| शनिवार | 27.60करोड़ | 1.10करोड़ | 28.70करोड़ |
| कुल कलेक्शन | 123.60 करोड़ | 5.25करोड़ | 128.85 करोड़ |
सलमान की 'भारत' से आगे चल रही 'वॉर'
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' की तरह सलमान खान अभिनीत 'भारत' भी इसी साल ईद पर बुधवार (5 जून) को रिलीज हुई थी। लेकिन दोनों के कलेक्शन की बात करें तो 'वॉर' 'भारत' पर भारी पड़ती नजर आती है। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'भारत' ने चार दिन में 122.20 करोड़ रुपए कमाए थे। 'वॉर' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
ऐसा है दोनों फिल्मों का कलेक्शन
| दिन | 'वॉर' (सिर्फ हिंदी वर्जन) की कमाई | 'भारत' की कमाई |
| पहला (बुधवार) | 51.60करोड़रुपए | 42.30करोड़रुपए |
| दूसरा (गुरुवार) | 23.10करोड़रुपए | 31करोड़रुपए |
| तीसरा (शुक्रवार) | 21.30करोड़रुपए | 22.20करोड़रुपए |
| चौथा (शनिवार) | 27.60करोड़रुपए | 26.70करोड़रुपए |
| चार दिन की कुल कमाई | 123.60 करोड़ रुपए | 122.20 करोड़ रुपए |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ov8ctb
No comments:
Post a Comment