Sunday, October 6, 2019

'हाउसफुल 4': अक्षय कुमार ने शेयर किया सॉन्ग 'बाला' का टीजर, कल होगा रिलीज

डायरेक्टर फरहाद सामजी की कॉमिडी फिल्म '' का ट्रेलर लोगों को काफी गुदगुदा रहा है। इसके बाद फिल्म का पहला 'एक चुम्मा' रिलीज हुआ, जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अब फिल्म के दूसरे गाने 'बाला' की ने अपने सोशल मीडिया पर एक झलक शेयर की है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर गाने की एक झलक शेयर की है और गाने के कल रिलीज होने की जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'शैतान का साला और रावण ने है पाला, क्या आप उससे मिलने के लिए तैयार है?' बताते चलें कि पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित इस फिल्म में 1419 और 2019 का समय दिखाया जाएगा। इसके साथ ही अक्षय कुमार के फैंस 'हाउसफुल 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि ऐक्टर तीन साल बाद इस फिल्म से कॉमिडी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सनोन, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, राणा दग्गुबाती, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, जेमी लीवर नजर आएंगे। 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही 'हाउसफुल 4' राजकुमार राव और मौनी रॉय की 'मेड इन चाइना' और तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की 'सांड की आंख' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31PX7qp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment