बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा मुंबई की को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाएं खारिज कर दी गईं। इसके बाद शुक्रवार को देर रात पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। हालांकि, कुछ ही देर में वहां प्रोटेस्ट शुरू हो गया और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी हुई। अब इस मामले पर बॉलिवुड के भी तमाम सिलेब्रिटीज ट्वीट कर अपना विरोध जता रहे हैं। फिल्मों के अलावा सोशल मुद्दों पर काफी ऐक्टिव रहने वाले ऐक्टर ने ट्वीट किया, 'रात में पेड़ों को काटना एक गलत प्रयास है। ऐसा करने वाले भी जानते हैं कि वे गलत कर रहे हैं।' वहीं, पर्यावरण से जुड़े मामलों पर हमेशा अपनी राय रखने वाली ऐक्ट्रेस ने एक विडियो शेयर किया जिसमें पेड़ों की कटाई हो रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने पूछा, 'क्या यह अवैध नहीं है? यह अभी आरे में हो रहा है। क्यों? कैसे?' डायरेक्टर ओनिर ने भी पेड़ों की कटाई का विडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'रात के अंधेरे के कुल्हाड़ी हमारे पेड़ों पर चली है। रेस्ट इन पीस आरे फॉरेस्ट, हम नहीं बचा पाए।' सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया, 'राते में की हत्या हो रही है। नरेंद्र मोदी, देवेंद्र फडणवीस, प्लीज ऐसा न करें। प्लीज एक कॉल करें और इसे रुकवाएं, कम से कम जब तक सुप्रीम कोर्ट के पास याचिकाओं की समीक्षा का मौका है।' विशाल ने आगे लिखा, 'कृपया हमें दिखाएंगे कि आप हमारी चिंता करते हैं। हमारे स्वास्थ्य, हमारी हवा, हमारे भविष्य की चिंता करते हैं।' ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लिखा, 'और यह शुरू हो गया! आरे फॉरेस्ट आरे कॉलोनी नष्ट हो रही है।' फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'हम आरे जंगल में 3000 पेड़ों के खत्म होने पर शोक व्यक्त करते हैं। यह उन सभी लोगों के लिए एक दुखद दिन है जो पेड़ों को अपने जीवन का हिस्सा मानते हैं, जो पेड़ों को भगवान का सबसे बड़ा उपहार मानते हैं। मुंबई इस विनाश की कीमत चुकाएगा और हम असहाय हो जाएंगे।' क्या है पूरा मामला? मुंबई के आरे इलाके में मेट्रो कार शेड बनना है जिसके लिए वहां के जंगलों के 2,700 पेड़ काटे जाने हैं। इसी बात का स्थानीय लोग और सिलेब्स विरोध कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31L9DHG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment