सोशल मीडिया पर एक विडियो सामने आया था जिसमें रणवीर सिंह से मुलाकात करने के दौरान एक बच्ची रोती दिखी थी। इस पर कॉमेंट करते हुए कुछ यूजर्स ने कहा था कि रणवीर के लुक और अजीब फैशन के कारण बच्ची घबरा गई और इसलिए वह रोई। हालांकि, इन दावों को झूठा साबित करने वाली कुछ रिपोर्ट्स अब सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आखिर जब बच्ची रोई उस वक्त हुआ क्या था। उन्होंने पूरी कहानी बताते हुए कहा, 'रणवीर ने बच्ची को नहीं डराया बल्कि वह तो उसे अपने आसपास मौजूद फैन्स की भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे थे। इतनी भीड़ देख बच्ची डर गई थी और इसलिए रोने लगी। रणवीर ने बच्ची के पिता को उसे भीड़ से बचाने और सुरक्षित रखने के लिए भी कहा था'। अब इस कहानी के सामने आने के बाद रणवीर को कोसने वालों को भी लगता है जवाब मिल ही गया होगा। ऐक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वह दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के किरदार को पर्दे पर पेश करते दिखेंगे। इसमें उनके साथ रियल लाइफ वाइफ दीपिका पादुकोण भी होंगी जो मूवी में भी उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा करण जौहर का ड्रीम प्रॉजेक्ट 'तख्त' भी उनके पास है जिसमें वह विकी कौशल के साथ लीड हीरो की स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगी। मूवी में इन दोनों के अलावा आलिया भटट्, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर जैसे सितारे भी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MbwMwl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment