Thursday, October 3, 2019

मैगजीन के लिए सारा ने भाई के साथ कराया फोटोशूट, फ्यूजन साड़ी में लग रहीं बेहद गॉर्जस

सारा अली खान अपने चुलबुले अंदाज और स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। सारा की पिछली फिल्म रिलीज हुए लंबा समय हो गया है लेकिन वह हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। सारा के चर्चा में रहने की एक बड़ी वजह उनका फैशन सेंस भी है। कभी कोई इवेंट तो कभी कोई फोटोशूट, सारा की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इस बार ने हेलो मेगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। रेड फ्यूजन साड़ी में वह बिल्कुल हटके नजर आ रही हैं। उनका यह लुक काफी स्टनिंग है और खूब वायरल हो रहा है। रेड फ्यूजन साड़ी के अलावा इस फोटोशूट से सारा की कई तस्वीरें सामने आई हैं। हर फोटो में सारा काफी गॉर्जस और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। सारा अली खान इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ डेटिंग के लिए भी चर्चा में है। सारा कार्तिक आर्यन के साथ लव आज कल के सीक्वल में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ कुली नं 1 के रीमेक की भी शूटिंग कर रही हैं। सारा के साथ उनके भाई इब्राहिम ने भी फोटोशूट कराया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Ohs7LK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment