Thursday, October 3, 2019

'वॉर' पर भारी पड़ी 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी', पहले दिन भारत में 69 करोड़, वर्ल्डवाइड कमाए 82 करोड़ रुपए

बॉलीवुड डेस्क. बुधवार (2 अक्टूबर) को रिलीज हुई फिल्म 'सैरा नरसिम्हा रेड्डी' ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला और गिरीश जौहर के ट्वीट के मुताबिक, दुनियाभर से फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 82 करोड़ रुपए रहा। भारत में इस फिल्म ने 69 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए अपने साथ रिलीज हुई 'वॉर' को पीछे छोड़ दिया है।

रमेश बाला का ट्वीट।गिरीश जौहर का ट्वीट।

सुरेन्द्र रेड्डी के डायरेक्शन में बनी चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन स्टारर 'सैरा...' ने आंध्र प्रदेश/निजाम में 53 करोड़, कर्नाटक से 11 करोड़, तमिलनाडु-केरल से 2 करोड़ और भारत के बाकी हिस्सों से 3 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर' के हिंदी वर्जन ने 51.60 करोड़ कमाए और इसके तमिल-तेलुगु वर्जन का कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपए रहा।

तरन आदर्श का ट्वीट।

'सैरा...' नहीं तोड़ पाई साउथ की 4 फिल्मों का रिकॉर्ड

गिरीश जौहर के ट्वीट की मानें तो 'सैरा...' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 4 साउथ इंडियन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही। यह पांचवीं सबसे बड़ी ओपनर रही। इस लिस्ट में टॉप पर 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' है, जिसने पहले दिन दुनियाभर से 214 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

वर्ल्डवाइड टॉप 10 सबसे बड़ी ओपनर साउथ इंडियन फिल्में

रैंक फिल्म पहले दिन की कमाई (वर्ल्डवाइड)
1 बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन 214 करोड़ रुपए
2 साहो 127 करोड़ रुपए
3 2.O 94 करोड़ रुपए
4 काबाली 88 करोड़ रुपए
5 सैरा नरसिम्हा रेड्डी 82 करोड़ रुपए
6 बाहुबली : द बिगिनिंग 73 करोड़ रुपए
7 सरकार 67 करोड़ रुपए
8 अग्न्याथावासी 61 करोड़ रुपए
9 अरविंद समेता वीरा राघव 58 करोड़ रुपए
10 भारत अने नेनू 54 करोड़ रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sye Raa Narasimha Reddy Collects 82 Crore On First Day At Worldwide Box Office


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oKUcR2

No comments:

Post a Comment