Wednesday, October 9, 2019

'जजमेंटल हो क्या' पर दीपिका का कॉमेंट, रंगोली बोलीं, को-स्टार के कच्छों में घुसे रहने वाले क्या जानें

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने दीपिका पादुकोण को एक बार फिर से निशाने पर लिया है। मेंटल हेल्थ पर दीपिका के कॉमेंट को लेकर रंगोली ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। दीपिका ने उनकी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर यह कॉमेंट किया था। एक रीसेंट इंटरव्यू मे दीपिका पादुकोण ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए फिल्म जजमेंटल है क्या से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर बात की थी। एक फैन क्लब ने उनका स्टेटमेंट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'जब मेंटल है क्या जैसी फिल्म हो और उसके पोस्टर्स खास तरह के हों तो हमें ज्यादा सेंसिटिव रहना चाहिए।' क्योंकि हम मेंटल बीमारी से जुड़े स्टिग्मा को तोड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर वे इसको स्टीरियोटाइप कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने मेंटल हेल्थ के बारे में कहा था कि मेंटल बीमारी को कई साल से समझा नहीं गया है। इसके लिए थोड़ा सेंसिटिव होने की जरूरत है। इस पर कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर जवाब दिया था कि कंगना को अभी भी लगता है कि मेंटल शब्द को नॉर्मलाइज कर देना चाहिए। रंगोली ने लिखा, 'कंगना ने दिमागी बीमारी पर इतनी अच्छ फिल्म बनाई मगर उससे भी प्रॉब्लम है...वाह! अच्छा है तुम लोगों जैसे क्लास नहीं है, कंगना को फिर भी फील होता है कि हमें मेंटल शब्द को नॉर्मलाइज कर देना चाहिए।' अपनी फिल्म का बचाव करते हुए रंगोली ने लिखा, सॉरी कंगना को डिप्रेशन का नाटक नहीं आया हीरो के कच्छे मीडिया के सामने नहीं सुखाए, इसके बजाय उसने दिमागी बीमारी के मरीज की भूमिका बखूबी निभाई। कितनी नादान है इमेज नहीं बना पाई पब्लिक और मीडिया को उंगलियों पर नहीं घुमा पाई, बस ऑनेस्टली अपने काम में लगी है, उसस ज्यादा स्टुपिड कोई है? खेलने वाले तो खेल रहे हैं। रंगोली ने यह भी ट्वीट किया, दीपिका के फैंस मुझपर बरस पड़े हैं, ये देखो मैंने थोड़े ही कहा कहा उसने है, मैं भी हैरान हूं जो इंसान अपने को-स्टार के कच्छों में घुसा रहता है उसे क्या पता फिल्म का टाइटल चेंज होकर फिल्म रिलीज और क्रिटिकली अक्लेम्ड होकर जा चुकी है। बता दें कि दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणबीर कपूर के पास बेहद क्यूट बॉक्सर्स हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VqcDqy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment