ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर फेस्टिवल को बड़े ही उत्साह के साथ मनाती हैं। नवरात्र में अपने घर घट स्थापित करने वाली शिल्पा ने अष्टमी के दिन घर पर कन्या भोज रखा। इस दौरान की तस्वीर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में ऐक्ट्रेस के घर आईं कन्याएं भोज करती दिख रही हैं। वहीं शिल्पा पर्पल और पिंक कॉम्बिनेशन के सलवार कुर्ते में उन्हें पूड़ियां बांटतीं नजर आ रही हैं। तस्वीर में शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं। वहीं ऐक्ट्रेस का बेटा उनके कंधे पर हाथ रखकर अपनी मां को पूड़ी देता हुआ देखता दिखाई दे रहा है। फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन लिखते हुए शिल्पा शेट्टी ने सभी को दुर्गाष्टमी की बधाई दी। वहीं शमिता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस दौरान की तस्वीर शेयर की है। इस कोलाज पिक्चर में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ हवन करती दिख रही हैं। फोटो में उनकी मां भी पीछे की ओर बैठी नजर आईं। फैन्स ने भी इन फोटोज पर रिऐक्ट करते हुए कॉमेंट किए और ऐक्ट्रेस को भी दुर्गाष्टमी की बधाई दी। साथ ही में बेटे को भी इसका हिस्सा बनाने और उसे फेस्टिवल के बारे में सिखाने को लेकर सराहना की।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Oqkfbc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment