Sunday, October 6, 2019

गुल पनाग ने पहना 1999 वाला स्विमसूट, फैन्स बोले 'आपकी उम्र जरा सी भी नहीं बढ़ी'

ऐक्ट्रेस गुल पनाग जिस तरह से अपनी जिंदगी जीती हैं वह दूसरों के लिए भी प्रेरणा है। वह छुईमुई की इमेज को फॉलो न करते हुए एक बेबाक और बोल्ड लेडी की लाइफ जीती हैं। वैसे चाहे नेचर की बात हो या फिर फिगर की गुल पनाग में ज्यादा बदलाव नहीं आया है और यह बात उनकी लेटेस्ट तस्वीर से साफ दिखाई देती है। दरअसल, गुल पनाग ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है। इनमें वह अपनी 20 साल पुराने ब्लैक स्विमसूट पहने नजर आ रही हैं। इस स्विमसूट को उन्होंने पहले 1999 में पहना था और अब 2019 में मालदीव में हॉलिडे मनाने के दौरान फिर से इसे पहना। ऐक्ट्रेस ने 'Then and Now' लिखते हुए दोनों सालों की तस्वीरें शेयर कीं। इस तस्वीर को देखते ही फैन्स हैरान हो गए। सभी ने गुल पनाग की फिटनेस की तारीफ की। खासतौर से फैन्स ने इस बात को हाइलाइट किया कि 20 सालों में भी गुल पनाग की चेहरे पर उम्र का जरा सा भी असर दिखाई नहीं देता है। यूजर्स ने लिखा 'आप जरा सी भी नहीं बदली हैं। आप तब भी गॉरजस थीं और आज भी हैं'। वहीं एक फैन ने लिखा 'आपकी उम्र बढ़ी नहीं बल्कि घट गई है।' वैसे कुछ लोग इस बात पर भी हैरानी जताते दिखे कि 'स्विमसूट इतने सालों से टिका हुआ है यह बड़ी बात है'। दिखाई दिया बेटा भी वैसे इस दौरान की दूसरी तस्वीरों में गुल पनाग की नन्हा बेटा भी दिखाई दे रहा है जो अपनी मां के साथ इंजॉय करता दिखा। इन फोटोज को भी फैन्स ने काफी पसंद किया और उन्हें 'सुपर क्यूट' बताया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31RLSgX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment