Sunday, October 6, 2019

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कभी नहीं तोड़ते अपने रिश्ते से जुड़ा यह नियम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही काफी बिजी लाइफ जीते हैं। ये दोनों ही सितारे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े हुए हैं जिस वजह से उन्हें वर्क कमिटमेंट्स को लेकर दुनियाभर में ट्रैवल करते रहना पड़ता है। ऐसे में वे कई दिनों तक मिल भी नहीं पाते। यह स्थिति किसी भी रिश्ते में खटास ला सकती है। ऐसा न हो इसके लिए प्रियंका और निक ने खास रूल्स बना रखे हैं जिसके बारे में खुद ऐक्ट्रेस ने बताया। अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में जुटी प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने और निक ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नियम बना रखे हैं जिन्हें वे कभी नहीं तोड़ते। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि वे दोनों दो सप्ताह से ज्यादा मिले बगैर नहीं रहते, फिर चाहे दोनों में से कोई भी दुनिया के किसी भी कोने में हो। ऐक्ट्रेस ने बताया कि वे दोनों फोन के जरिए हमेशा कनेक्ट रहते हैं और अपने शेड्यूल व डेली लाइफ से जुड़ी छोटी से छोटी चीज भी एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं ताकि उन्हें यह पता रहे कि दोनों की जिंदगी में क्या चल रहा है। प्रियंका ने कहा कि वह और निक मॉर्डन डे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल हैं। उन्होंने कहा कि निक और वह एक-दूसरे व दोस्तों की कंपनी इंजॉय करते हैं और दोनों कपल होने के साथ ही बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IrS9rU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment