Tuesday, October 8, 2019

साइना नेहवाल बायॉपिकः बैडमिंटन कोर्ट में पसीना बहा रहीं परिणीति चोपड़ा

ऐक्‍ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग को कंप्लीट करने कर ली है। इसके तुरंत बाद ऐक्ट्रेस ने ओलंपिक पदक विजेता बैंडमिंटन प्‍लेयर के जीवन पर आधारित पर बायॉपिक के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। हाल ही में फिल्म से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आया था। वह इस समय बैडमिंटन की नॉन स्टॉप ट्रेनिंग ले रही हैं। कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की तैयारियां करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऐक्ट्रेस को बैडमिंटन कोर्ट में पसीना बहाते देख सकते हैं। इसके अलावा पोस्ट के साथ फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की जानकारी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 11 अक्टूबर से फ्लोर पर जाएगी। परिणीति चोपड़ा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी लेकिन डेट की जानकारी नहीं दी थी। फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा और यह शेड्यूल 3 से 4 सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। बायॉपिक को लेकर परिणीति चोपड़ा ने बताया था कि मैंने इस रोल के लिए अपनी पूरी एनर्जी लगा दी है। इसमें मैं कुछ ऐसा कर रही हूं जो पिछली 10-12 फिल्‍मों में नहीं किया है। इस प्रोसेस में मुझे पता चला कि मैं किस तरह की इंसान हूं। फिल्‍म को लेकर बेहद एक्‍साइटेड हूं। मुझे लगता है कि यह एक लाइफ चेंजिंग एक्‍स्‍पीरियंस होगा। बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग को पूरा किया है। यह फिल्म हॉलिवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की ऑफिसल रीमेक है। इस फिल्म कीर्ति कुल्हारी एक ब्रिटिश पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MqMS5m
via IFTTT

No comments:

Post a Comment