Monday, October 7, 2019

कानून बदलने के बाद ट्रिपल तलाक दिखाने वाली पहली फिल्म होगी 'यारम'

कई ऐड फिल्म और फैशन सिनेमटॉग्रफी में तारीफ पा चुके ओवैस खान डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं और उनकी पहली फिल्म का नाम '' होगा। इस फिल्म को विजय मूलंचदानी ने प्रड्यूस किया है और यह आने वाले 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह रोमांटिक कॉमिडी फिल्म 3 पढ़े-लिखे दोस्तों प्रतीक बब्बर, सिद्धांत कपूर और इशिता राज शर्मा की कहानी है। फिल्म की शूटिंग मॉरिशस की दिलकश लोकेशंस पर हुई है। फिल्म के प्लॉट के बारे में एक सूत्र ने बताया कि फिल्म में प्रतीक बब्बर एक हिंदू लड़के रोहित बजाज का किरदार निभा रहे हैं जो इशिता राज शर्मा के किरदार जोया से शादी करने के लिए इस्लाम अपना लेता है। जोया पहले से साहिल कुरैशी से शादीशुदा है जिसका किरदार सिद्धांत कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि साहिल अपनी बीवी जोया को दे देता है और यही फिल्म की मुख्य कहानी है। फिल्म में ट्रिपल तलाक कानून में हालिया लाए गए बदलावों पर भी चर्चा की जाएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2p15v80
via IFTTT

No comments:

Post a Comment