Monday, October 7, 2019

दिल्ली पहुंचे अभिषेक बच्चन, कुतुब मीनार की खूबसूरती पर हुए फिदा

बॉलिवुड ऐक्टर अभिषेक बच्चन फिलहाल दिल्ली में हैं और यहां मशहूर स्मारक कुतुब मीनार में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अभिषेक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट अपलोड किए, जिनमें उन्होंने कुतुब मीनार की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'बचपन में जब भी हम दिल्ली आते थे तो कुतुब मीनार जाना तब हमारे दौरे का एक मुख्य हिस्सा होता था। इतने सालों के बाद भी यह उतना ही सुंदर है और शानदार ढंग से इसे मेन्टेन किया गया है।' अभिषेक की जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के मुख्य कोच श्रीनिवास रेड्डी ने फिल्म के सेट पर उन्हें आमंत्रित करने के लिए 'पा' के अभिनेता को धन्यवाद दिया। रेड्डी ने कहा, 'अपनी आगामी फिल्म के शूटिंग स्थल पर हमें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद सर। बहुत अच्छा लग रहा है।' अभिषेक कथित तौर पर शहर में 'द बिग बुल' की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्मों जैसे 'दिल्ली -6' और 'झूम बराबर झूम' की शूटिंग भी दिल्ली में हुई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ooLecr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment