Monday, October 7, 2019

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने किया कठिन योग आसन

यह तो सभी जानते हैं कि बॉलिवुड की सबसे फिट ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्‍सर फैंस को फिटनेस गोल्‍स देते नजर आ जाती हैं। हाल ही में अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर उन्‍होंने एक पोस्‍ट शेयर किया। इसे देखने के बाद आप भी जिम जाने के लिए मोटिवेट हो जाएंगे। दरअसल, मलाइका ने अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह एक कठिन योग आसन बेहद आसानी के साथ करती नजर आ रही हैं। यहां अपने योग स्‍टूडियो में दिख रहीं मलाइका अक्‍सर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्‍वीरें और विडियोज शेयर करती हैं। एक बार फिर जैसे ही ऐक्‍ट्रेस ने पोस्‍ट शेयर किया, फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे। इसके साथ ही फैंस को मोटिवेट करने के लिए भी उनकी तारीफों के पुल बांधे। बता दें, अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मलाइका काफी सुर्खियों में रहती हैं। दोनों की शादी की काफी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। दोनों अपने रिलेशन पर बात भी कर चुके हैं। हालांकि, उनका कहना है कि वे अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35dyHco
via IFTTT

No comments:

Post a Comment