Sunday, October 6, 2019

दिशा पाटनी ने काराया हॉट फोटोशूट, शेयर की झलक

दिशा पाटनी ने एक बार फिर हॉट फोटोशूट करवाया है जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस विडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोटोज कितने हॉट दिखाई देने वाले हैं। यह फोटो दिशा ने ब्रैंड के लिए करवाया है। इस इंटरनैशनल ब्रैंड के लिए दिशा इंडियन ऐंबैसडर हैं। कुछ समय पहले ही वह इससे जुड़ी हैं, जिसकी खुशी भी उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। वैसे दिशा ने फोटोशूड के दौरान का जो विडियो शेयर किया है उसमें वह सेक्सी ब्लैक ब्रा पहनी दिख रही हैं। इस क्लिप में जींस और ब्रा पहनी दिशा प्रफेशनल मॉडल की तरह पोज देती देखी जा सकती हैं। दिशा पाटनी इससे पहले भी इस ब्रैंड के लिए कई बोल्ड शूट करवा चुकी हैं जिसकी तस्वीरों सुर्खियों में छा गई थीं। ऐक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3378fPF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment