टाइगर श्रॉफ बड़े पर्दे पर जितना टफ ऐक्शन करते नजर आते हैं, दिल से वह उतने ही सॉफ्ट हैं। टाइगर कई बार यह साबित भी कर चुके हैं। एक बार फिर से टाइगर ने अपनी नन्ही फैन की ख्वाहिश पूरी करके सबका दिल जीत लिया। टाइगर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं लेकिन समय निकालकर उन्होंने बच्ची की ख्वाहिश पूरी की। ने अपनी नन्ही फैन के बर्थडे पार्टी में पहुंचकर उसे सरप्राइज दिया। 4 साल की आदिरा के बर्थडे में पहुंचे टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बच्चों के बीच पहुंचकर टाइगर जितना खुश दिख रहे थे, उतना ही खुश बच्चे भी टाइगर को अपने बीच पाकर थे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक बच्ची का विडियो सामने आया था जिसमें उसने इच्छा जताई थी कि उसके बर्थडे पार्टी में टाइगर श्रॉफ शामिल हो जाएं। उसने बेहद क्यूट तरीके से टाइगर के लिए कपकेक और पिज्जा बनाने का भी वादा किया था। टाइगर इस स्वीट इनविटेशन से खुद को रोक नहीं पाए और बच्ची की ख्वाहिश पूरी करने पहुंच गए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2neftCd
via IFTTT
No comments:
Post a Comment