Thursday, October 3, 2019

'मरजावां' का नया रोमांटिक ट्रैक 'तुम ही आना' रिलीज, दिल छू लेगा विडियो

फिल्म '' का पहला गाना '' रिलीज हो गया है। फैन्स के लिए यह रोमांटिक ट्रैक म्यूजिकल ट्रीट है। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है। रिलीज होने के बाद यह गाना देखते ही देखते फैन्स के बीच छा गया। मेकर्स ने इस गाने का टीजर पहले ही रिलीज कर दिया था जिसके बाद से फैन्स इस गाने के लिए बेताब थे। फिल्म 'मरजावां' का पहला गाना 'तुम ही आना' रिलीज होने के तुरंत बाद फैन्स के बीच चर्चा में बन गया है। जुबिन नौटियाल की आवाज में यह रोमांटिक ट्रैक सीधा दिल को छूता है। इस गाने का विडियो देखकर आप अपने आंसू रोके बिना नहीं रह पाएंगे। रोमांटिक ट्रैक पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में यह गाना लगातार ऊपर होता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया नजर आएंगे। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32YQGBl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment