बॉलीवुड डेस्क. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुंबई प्रशासन ने आधी रात के दौरान आरे फॉरेस्ट के करीब 400 पेड़ काट दिए। जब इस बात का पता बॉलीवुड सेलेब्स को चला तो उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रशासन की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की।इसके पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरे फॉरेस्ट को कटने से बचाने के लिए बीमएसी और राज्य सरकार के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया था।
धारा 144 लागू और 29 लोग गिरफ्तार :आरे फॉरेस्ट में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट साइट के वाले इलाके में सीआरपीसीकी धारा 144 लागू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार आरे कॉलोनी में पेड़ काटने के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
-
दीया मिर्जा ने ट्वीट किया है-"रात में 400 पेड़ कट गए।इस संहार को रोकने के लिए लोग एक साथ आए।क्या आपको नहीं दिखता कि ये लोग प्यार के लिए एकजुट हुए, प्रकृति केप्यार के लिए। हमारे बच्चों और हमारे भविष्य के प्यार लिए।"
-
विशाल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। जिसमें वे एक बैनर लिए नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है- मेट्रो शेड के लिए विकल्प है, लेकिन आरे का कोई विकल्प नहीं है।
## -
फरहान अख्तर ने ट्वीट किया है-रात में पेड़ों को काटना निराश करने वाली खबर है।जो लोग रात में पेड़ काट रहे हैं,उन्हें भी पता है कि ऐसा करना गलत है।
## -
उर्मिला ने लिखा है- यह समझ से बाहर है कि मुंबई हाईकोर्ट ने कहा है आरे जंगल नहीं है। अदालत के आदेश को पूरा करने में बहुत तेजी दिखाई गई। जिम्मदार लोग सिर्फ सोशल मीडिया पर घड़ियाली आंसू दिखाकर बच नहीं सकते।
## -
स्वरा भास्कर ने न्यूज एजेंसी के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- शर्मनाक। इस वीडियो में आरे फॉरेस्टके पेड़ को गिरते हुए दिखाया जा रहा है।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vpk4hP
No comments:
Post a Comment