Saturday, October 5, 2019

थलाइवी: जयललिता की बायॉपिक के लिए कंगना कर रहीं भरतनाट्यम की प्रैक्टिस

ने अपनी आने वाली फिल्‍म '' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में वह फिल्‍म के लिए भरतनाट्यम सीखते हुए नजर आईं। भरतनाट्यम सीखते कंगना की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्‍हें यह डांस फॉर्म साउथ की मशहूर कोरियॉग्रफर गायत्री सिखा रही हैं। ब्लू और पिंक सूट में कंगना काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और ट्रडिशनल डांस की बीट्स पर थ‍िरकते दिख रही हैं। बता दें, 'थलाइवी' तमिल सुपरस्‍टार से पॉलिटिशन बनीं है। फिल्‍म में ऐक्‍टर से पॉलिटिशन बने एमजी रामचंद्रन का रोल अरविंद स्‍वामी प्‍ले कर रहे हैं। रामचंद्रन ने जयललिता की पॉलिटिकल इनिंग में अहम रोल निभाया था। डायरेक्‍टर एएल विजय की इस फिल्‍म की शूटिंग कंगना के साथ मैसूर में नवंबर के पहले हफ्ते में शुरू होगी। वहीं, अरविंद टीम को 15 नवंबर को जॉइन करेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30HoYYo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment