ऐक्ट्रेस ने 4 अक्टूबर को फैमिली के साथ अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोहा ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। ऐक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाई जिसमें इनाया नाओमी खेमू अपनी मां के साथ बर्थडे केक काटते नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेशन का हिस्सा भी बने। इसके बाद को कपल डिनर के लिए जाते हुए भी देखा गया। इस दौरान जहां सोहा ने पिंक कलर का ड्रेस पहन रखा था, वहीं कुणाल यलो शर्ट और ब्लैंक पैंट में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे थे। बता दें, सोहा आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' में नजर आई थीं। भले ही वह अभी किसी बॉलिवुड फिल्म में ना नजर आ रही हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। बात करें कुणाल की तो वह 'लूटकेस' और 'मलंग' जैसी फिल्मों में दिखेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/333HtHX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment