Sunday, October 6, 2019

रजनीकांत ने पूरी की अगली फिल्म 'दरबार' की शूटिंग, 28 साल बाद पुलिस ऑफिसर के रोल में लौट रहे

बॉलीवुड डेस्क. रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दरबार' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की निर्माता कंपनी लीका प्रोडक्शंस ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर की है। उन्होंने सेट से रजनीकांत की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "और यह 'दरबार' के लिए थलाइवर (रजनीकांत) का रैपअप। पोंगल पर दरबार के लिए इंतजार रहें।" स्पष्ट है कि यह फिल्म अगले साल पोंगल पर रिलीज होगी।

रजनीकांत 'दरबार' के सेट पर।

28 साल बाद पुलिस ऑफिसर की भूमिका में रजनी

एआर मुरुगडॉस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के जरिए रजनीकांत 28 साल बाद पुलिस ऑफिसर की भूमिका में लौटेंगे। इससे पहले वे तमिल फिल्म 'पांडियन' में पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आए थे, जो 1992 में रिलीज हुई थी। बात दरबार की करें तो इस तमिल फिल्म में रजनीकांत के अलावा नयनतारा, प्रतीक बब्बर, निवेता थॉमस और योगी बाबू की भी अहम भूमिका होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
\'दरबार\' के फर्स्ट लुक में रजनीकांत।
\'दरबार\' के पोस्टर में रजनीकांत।
डायरेक्टर एआर मुरुगडॉस के साथ \'दरबार\' के सेट पर रजनीकांत।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357V2YO

No comments:

Post a Comment