बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन रविवार को पत्नी जया बच्चन के साथ नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पांडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचे। बिग बी ने इस दौरान व्हाइट कुर्ता पायजामा के साथ शॉल ओढ़ा हुआ था तो वहीं जया रेड बॉर्डर वाली व्हाइट सिल्क साड़ी में थीं। पांडाल में बच्चन दम्पति की मुलाकात काजोल और उनके फैमिली मेंबर्स से हुई। सभी काफी देर तक वहां क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। बिग बी और जया ने सबके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचाई।
काजोल के ये फैमिली मेंबर्स थे पांडाल में मौजूद
दुर्गा पूजा पांडाल में काजोल बेटे युग के साथ पहुंची थीं। वहां उनकी कजिन रानी मुखर्जी, शरबानी मुखर्जी और अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। इस दौरान काजोल ने येलो कलर, और रानी, शरबानी ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। काजोल के बेटे ने येलो कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था तो वहीं अयान मुखर्जी रेड कुर्ता, व्हाइट पायजामा और क्रीम कलर की जैकेट में नजर आए। पांडाल में सभी मुखर्जी कजिन्स के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/321ky05
No comments:
Post a Comment