Sunday, October 6, 2019

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के बीच मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। वह इसके लिए रोज ही किसी न किसी प्रमोशनल इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। हालांकि, इस बीच उन्होंने दुर्गा मां से आशीर्वाद लेने का समय भी निकाल ही लिया। प्रियंका को नॉर्थ बॉम्बे में लगे सर्बोजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को स्पॉट किया गया। इस दुर्गा पंडाल में प्रियंका ट्रडिशनल लुक में पहुंची थीं। उन्होंने थ्रेड वर्क वाला वाइट सूट पहना हुआ था। वह जब मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंची तो पपराजीज में उनके फोटो लेने की होड़ सी लग गई। प्रियंका ने पहले दुर्गा मूर्ति के सामने हाथ जोड़े और फिर उसके बाद कैमरे के लिए पोज दिए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद फिल्ममेकर अयान मुखर्जी को भी पास बुलाया और फिर साथ में फोटोज खिंचवाए। वैसे इससे पहले इस पंडाल में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया के साथ पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। काजोल भी अपने बेटे युग को लेकर यहां आई थीं। वहीं रानी मुखर्जी, तनुजा मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी भी यहां साथ नजर आए थे। 'द स्काई इज पिंक' की बात करें तो इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर एक बार फिर से जोड़ी जमाते दिखने वाले हैं। इनकी बेटी का रोल फिल्म में जायरा वसीम निभाती दिखेंगी। यह मूवी 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2onaS1d
via IFTTT

No comments:

Post a Comment