Monday, August 2, 2021

शाहरुख खान की नए फोटोशूट में दिखी जबरदस्‍त बॉडी, शर्टलेस देखकर फैन 'चिल्‍लाई'

बॉलिवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के नए लुक की झलक फैंस को देखने के लिए मिल रही है। सिलेब्रिटी फटॉग्रफर डब्‍बू रतनानी (Dabboo Ratnani) के कैलेंडर शूट में उनकी बेहतरीन बॉडी नजर आ रही है। क्‍लोज-अप शॉट में किंग खान का चेहरा नजर आ रहा है और उनकी रिप्‍ड बॉडी की झलक दिखाई दे रही है। जैसे ही यह पिक्‍चर ऑनलाइन हुई, फैंस उन्‍हें इस अंदाज में देखकर दीवाने हो गए। जहां कुछ को आश्‍चर्य हुआ कि यह तस्‍वीर अब तक बचाकर क्‍यों रखी गई थी तो वहीं एक फैन ने लिखा, 'हेलो, क्‍या मुझे सुन सकते हो?? चिल्‍ला रही हूं!!!' इन सिलेब्‍स ने भी कराया शूट शाहरुख के अलावा आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, सनी लियोनी, विजय देवरकोंडा, अभिषेक बच्‍चन, विकी कौशल, तारा सुतारिया, अनन्‍या पांडे, विद्या बालन, सैफ अली खान और दूसरे सिलेब्‍स ने भी कैलेंडर के लिए शूट कराया। अब 'पठान' में दिखेंगे शाहरुखवर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार 'जीरो' में अनुष्‍का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। अब वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ 'पठान' में दिखेंगे। फिल्‍म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lqFjPk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment