Monday, August 2, 2021

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो शेयर कर बोले अर्जुन कपूर- अब और इंतजार नहीं कर सकता

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का प्यार किसी से छिपा नहीं। दोनों ऐक्टर्स सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के लिए प्यार और केयर का इजहार करने लगे हैं। फिलहाल अर्जुन कपूर मलाइका के लिए चियरलीडर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मलाइका के लिए किया गया पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा। जी हां, अर्जुन कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर मलाइका की तस्वीर के साथ कुछ ऐसा लिखा है, जो सबका ध्यान खींच रहा। मलाइका ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह जल्द ही फूड बिजनेस से जुड़े NUDE (N = Nutritious U = Undisguised D = Delicious E= Eats ) मील्स को लॉन्च करने जा रही हैं। मलाइका अपना ह नया प्रॉजेक्ट 11 अगस्त को लॉन्च करेंगी। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका के इस अनाउंसमेंट की झलक इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है- Can't wait यानी अब और इंतजार नहीं कर सकता। मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग अक्सर पब्लिक प्लेस से लेकर सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाती है। बर्थडे हो या फिर कोई खास मौका, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया है। पिछले दिनों 'फ्रेंडशिप डे' पर मलाइका अरोड़ा के घर पर दोनों ने साथ लंच किया और संडे इंजॉय किया। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मौके की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अर्जुन कपूर की इंस्टा स्टोरी पर मौजूद एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें मलाइका अरोड़ा खाने की टेबल के पास बैठकर पोज दे रही हैं। इसके साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन लिखा था- पास्ता और पास्ता बनाने वाला।' अर्जुन कपूर ने टीवी होस्ट सिद्धार्थ कन्न को दिए इंटरव्यू में यह बता चुके हैं, एक ही व्यक्ति है जो उन्हें अंदर और बाहर से अच्छी तरह जानता है और वह हैं मलाइका। उन्होंने बताया था कि वह यदि कुछ छिपाना भी चाहें तो मलाइका झट से समझ जाती हैं, चाहे वह उनसे अपना मुश्किल वक्त छिपाने की कोशिश करें या अच्छे मूड को, मलाइका बड़ी आसानी से समझ जाती हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xi6Qo9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment