Monday, August 2, 2021

गुलशन ग्रोवर को महेंद्र सिंह धोनी से लगने लगा है डर! बोले- माही मेरे धंधे पर लात मत मारना

में '' के नाम से मशहूर ऐक्टर () अपनी फिल्मों के अलावा अब सोशल मीडिया पर भी खूब ऐक्टिव रहते हैं। अब गुलशन ग्रोवर ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन (MS Dhoni) के नए लुक पर मजेदार कॉमेंट किया है। गुलशन ग्रोवर ने लिखा है कि उन्हें धोनी का नया लुक () बेहद पसंद आया है मगर वह इससे थोड़े डरे हुए भी हैं। धोनी के नए लुक वाली तस्वीरें शेयर करते हुए गुलशन ग्रोवर ने लिखा, 'माही भाई बहुत बढ़िया लुक है। प्लीज कोई डॉन का किरदार मत स्वीकार करना वह मेरे धंधे पर लात मारने जैसा होगा। पहले ही मेरे 3 खास भाई संजय दत्त, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ऐसा कर रहे हैं ताकि मैं इस काम से बाहर निकल जाऊं। आलिम हाकिम तुम्हारे लिए बैड मैन आ रहा है।' गुलशन ग्रोवर के इस पोस्ट पर फैन्स खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बैड मैन हमेशा एक अच्छा बैड मैन रहेगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आदरणीय गुलशन ग्रोवर सर, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है। अलग-अलग दौर में बहुत सारे डॉन हो सकता है लेकिन बैड मैन केवल एक ही रहेगा।' इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो गुलशन ग्रोवर पिछली बार डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TQrNZH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment