Wednesday, August 4, 2021

विराट कोहली ने जमकर की अनुष्का शर्मा की तारीफ, कहा- आज जो भी हूं उसकी वजह से

विराट कोहली () और अनुष्का शर्मा () दोनों शानदार जोड़ियों में से एक हैं। विराट, अनुष्का के प्रति प्यार जताने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इंग्लैंड टेस्ट से पहले दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) को दिए एक इंटरव्यू में विराट अनुष्का शर्मा का जिक्र करते हुए कहते हैं, 'जिंदगी में आज जो कुछ भी हूं उसका पूरा श्रेय मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा को जाता है।' 'आज जो कुछ भी हूं अनुष्का की वजह से' दिनेश ने विराट से अनुष्का के साथ उनकी पहली मुलाकात के बारे में पूछा। दिनेश ने शैंपू-ब्रांड के एड का जिक्र भी किया, जिसमें अनुष्का और विराट पहली बार मिले थे। साथ ही यह भी पूछा कि क्या पहली मुलाकात में आपके सुनाए हुए जोक्स अनुष्का को बुरे लगे थे। तभी विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के बारे में खुलकर बात करते बताया कि अनुष्का उनके लिए क्या मायने रखती हैं। अनुष्का से मिलने से पहले कैसे थे और अब वह जो आज बन गए हैं, उसे देखते हुए, विराट को लगता है कि यह अनुष्का ही हैं जिन्होंने 'उन्हें एक व्यक्ति के रूप में बनाया है।' इंग्लैंड के इस दौरे पर विराट के साथ अनुष्का और 6 महीने की बेटी वामिका भी हैं। इंग्लैंड में मस्ती करते हुए एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनुष्का ने बेटी वामिका के 6 महीने पूरे होने पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था, 'उसकी एक प्यारी सी मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है! मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार को जी सकते हैं जिसके साथ आप देखते हैं हमें, नन्हा सा। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ypCdOY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment