बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के चाहने वाले आज भी दुनियाभर में मौजूद हैं। मधुबाला भले ही कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई हों लेकिन उनकी खूबसूरती का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। किशोर कुमार के साथ साल 1958 में आई उनकी फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' का गाना '' आज भी काफी पसंद किया जाता है। अब सिंगर अजय केसवानी ने इस गाने को के साथ रीक्रिएट किया है। इस नए वीडियो को उर्वशी ने मधुबाला को उनकी तरफ से श्रद्धांजलि बताया है। इस गाने के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने कहा, 'मुझे लगता है कि कोई भी ऐक्ट्रेस इस गाने को करना चाहेगी। इसलिए जब मेकर्स ने इस सॉन्ग के वीडियो में मुझे लेना का सोचा तो मैं बहुत खुश थी। मेरे लिए यह बहुत बड़ा मौका था क्योंकि मुझे लगता है कि मधुबाला जी बॉलिवुड में एक ब्यूटी आइकन हैं और मेकर्स एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो इस वीडियो के साथ न्याय कर सके। मुझे खुशी है कि मधुबाला जी के इस गाने को करने का मौका मिला।' देखें, इस गाने का वीडियो: इस रीक्रिएटेड गाने को अजय केसवानी ने गाया है। गाने के बोल वरुण प्रभुदयाल ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक विकी और हार्दिक ने कंपोज किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी अब रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आने वाली हैं जिसका डायरेक्शन नीरज पाठक ने किया है। इसके अलावा वह फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/307yaHO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment