() और (Virat Kohli) 11 जनवरी 2021 को बेटी (Vamika) के पैरंट्स बने हैं। अब 26 मार्च को अनुष्का ने अपने पिता अजय कुमार शर्मा को 60वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों के अंत में अनुष्का ने एक लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की है जिसमें अनुष्का के पिता अपनी नातिन वामिका को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का की शेयर की इन तस्वीरों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह बिल्कुल अनदेखी हैं। अनुष्का ने अपने पिता के जवानी के दिनों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का के पिता आर्मी में कर्नल थे और इन तस्वीरों के बीच वह आर्मी यूनिफॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं। सबसे अंत में अनुष्का ने वामिका को खिलाते हुए अपने पिता की तस्वीर शेयर की हैं। देखें, अनुष्का के शेयर किए फोटोज: अनुष्का ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '1961 के अपने स्पेशल एडिशन अपने पापा का शानदार 60वां जन्मदिन मना रही हूं। इन्होंने हमें बड़े होते हुए ईमानदारी, करुणा, स्वीकृति और सही के साथ खड़े होने का पाठ पढ़ाया और हमेशा बताया कि ईमानदार होने से मानसिक शांति मिलती है। मुझे और भी कई तरीके से प्रेरित किया है और यह बात वह जानते हैं। मुझे ऐसे सपोर्ट किया है कि मैं भी ऐसा नहीं कर पाऊंगी, और मुझे ऐसे प्यार किया है जैसा केवल वही कर सकते हैं। लव यू पापा, हैपी बर्थडे टू यू।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। उसके बाद से अनुष्का ने अभी तक न तो कोई फिल्म की है और न ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। हालांकि इस बीच उनकी प्रॉडक्शन कंपनी ने कुछ फिल्मों और वेब सीरीज का प्रॉडक्शन किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fgQXc8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment