Thursday, March 11, 2021

दिल्‍ली में ये क्‍या करने लगे राजकुमार राव! थ‍िएटर में खुद बेचने लगे Roohi के टिकट्स

बॉलिवुड ऐक्‍टर राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फिल्‍म 'रूही' गुरुवार को थ‍िएटर्स में रिलीज हो गई है। यह मौका खास है, क्‍योंकि लॉकडाउन के बाद थ‍िएटर्स में 100 फीसदी बुकिंग की छूट के बाद यह पहली बड़ी रिलीज है। ऐसे में अपने फैन्‍स से मिलने और फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए राजकुमार राव ने अलग ही तरीका निकाला। वह दिल्‍ली में एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स के टिकट काउंटर पर टिकट काटते हुए नजर आए। इस दौरान ऐक्‍टर ने फैन्‍स से ढेर सारी बातें भी की।

राजकुमार राव गुरुवार को दिल्‍ली में अपनी फिल्‍म 'रूही' के‍ टिकट्स बेचते नजर आए। वह एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स पहुंचे और वहां बुकिंग काउंटर पर जाकर उन्‍होंने दर्शकों को खुद टिकट काटकर दिया। Rajkummar Rao selling Roohi movie tickets in Delhi.

दिल्‍ली में ये क्‍या करने लगे राजकुमार राव! थ‍िएटर में खुद बेचने लगे Roohi के टिकट्स

बॉलिवुड ऐक्‍टर राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की फिल्‍म 'रूही' गुरुवार को थ‍िएटर्स में रिलीज हो गई है। यह मौका खास है, क्‍योंकि लॉकडाउन के बाद थ‍िएटर्स में 100 फीसदी बुकिंग की छूट के बाद यह पहली बड़ी रिलीज है। ऐसे में अपने फैन्‍स से मिलने और फिल्‍म को प्रमोट करने के लिए राजकुमार राव ने अलग ही तरीका निकाला। वह दिल्‍ली में एक मल्‍टीप्‍लेक्‍स के टिकट काउंटर पर टिकट काटते हुए नजर आए। इस दौरान ऐक्‍टर ने फैन्‍स से ढेर सारी बातें भी की।

राजकुमार को देख दोगुना हुआ फैन्‍स का उत्‍साह
राजकुमार को देख दोगुना हुआ फैन्‍स का उत्‍साह

गुरुवार, 11 मार्च को राजकुमार राव दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस स्‍थ‍ित पीवीआर प्‍लाजा पहुंचे। यहां उन्‍होंने बुकिंग काउंटर पर खुद से फिल्‍म के शोज के टिकट काटे। फिल्‍म देखने पहुंचे फैन्‍स का उत्‍साह जहां राजकुमार को देखकर दोगुना हो गया, वहीं ऐक्‍टर की एक झलक पाने के लिए टिकट की बिक्री पर भी इसका खूब असर पड़ा।

राजकुमार राव ने फैन्‍स से की अपील
राजकुमार राव ने फैन्‍स से की अपील

इससे पहले भी कई बार सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक थ‍िएटर्स पहुंचकर बुकिंग काउंटर का जिम्‍मा संभाल चुके हैं। गुरुवार को फैन्‍स से बात करते हुए राजकुमार राव ने सभी से अपील की कि वो उनकी फिल्‍म देखें और अपनों को भी दिखलाएं।

ओपनिंग डे पर 3-3.5 करोड़ की कमाई का अनुमान
ओपनिंग डे पर 3-3.5 करोड़ की कमाई का अनुमान

'रूही' को फिल्‍म समीक्षकों से अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स भी मिल रहा है। फिल्‍म के फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो को देखकर निकले दर्शक भी इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण जहां लंबे समय से बॉक्‍स ऑफिस का बिजनेस पूरी तरह ठप था, वहीं 'रूही' की रिलीज से दर्शक और फिल्‍म इंडस्‍ट्री सभी में उम्‍मीद जगी है। 'रूही' एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें जान्‍हवी कपूर और राजकुमार राव के साथ वरुण शर्मा भी हैं। उम्‍मीद यही की जा रही है कि यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर 3-3.5 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी।

मूवी र‍िव्‍यू: कैसी फिल्‍म है 'रूही'
मूवी र‍िव्‍यू: कैसी फिल्‍म है 'रूही'

वैसे, यदि टिकट बुक करने से पहले आप यह जानना चाहते हैं क‍ि राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की 'रूही' कैसी है तो यह

मूवी र‍िव्‍यू पढ़ लीजिए

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ckrqvB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment