Saturday, March 6, 2021

NCB की चार्जशीट पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानश‍िंदे की दो टूक- केस में कोई दम नहीं

के केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हाल में इस केस की चार्जशीट फाइल कर दी है जिसमें सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले पर अब रिया चक्रवर्ती के वकील का रिऐक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ऐसी ही चार्जशीट पेश किए जाने की उम्मीद थी। सतीश मानेशिंदे ने केस पर बात करते हुए कहा, 'एनसीबी ने अपने सारे प्रयास रिया चक्रवर्ती को केस में किसी तरह शामिल करने पर लगा दिए हैं। जितना भी मात्रा में 33 आरोपियों के पास से 'मादक पदार्थ' 'पकड़ा' गया है वह उसके सामने कुछ भी नहीं जितना मुंबई पुलिस, नारकोर्टिक्स सेल या एयरपोर्ट कस्टम्स का एक कॉन्स्टेबल एक रेड या ट्रैप में पकड़ लेता है। पूरी एनसीबी ऊपर से लेकर नीचे तक बॉलिवुड में ड्रग्स का ऐंगल सामने लाने में लगा हुआ था।' मानेशिंदे ने आगे कहा, 'जांच के दौरान जिन भी मशहूर लोगों से पूछताछ हुई उनके खिलाफ शायद ही कुछ मिला है। मुझे ताज्जुब है कि ऐसा कैसे हुआ? या तो आरोप झूठे थे या फिर केवल भगवान ही सच जानता है। चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के आधार बहुत कमजोर हैं और एनडीपीएस ऐक्ट के सेक्शन 67 के तहत रिकॉर्ड किए गए बयान तुफान सिंह के मामेल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिए गए हैं।' रिया के वकील ने आगे कहा, 'रिया चक्रवर्ती को इस केस में आरोपी बनाए जाने के अलावा केस में कोई जान नहीं है। हाई कोर्ट ने भी जमानत देते हुए किसी भी ड्रग ट्रेड में कथित फाइनैंसिंग को नकार दिया था। आखिर में जीत हमारी होगी। सत्यमेव जयते।' बता दें कि इससे पहले एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े ने बताया था कि 33 लोगों को चार्जशीट में आरोपी बनाया गया था। बचे हुए कुछ लोगों की जांच चल रही है और उनके खिलाफ जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद इस केस का ट्रायल शुरू होगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rzgOiM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment