Sunday, March 7, 2021

International Women's Day: सनी लियोनी का छलका दर्द, वीडियो शेयर कर बताया बॉलिवुड में मिले कितने कांटे

'इंटरनैशनल वुमन्स डे' के मौके पर सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर अपना अनफिल्टर्ड स्टोरी शेयर किया है, जिसमें बॉलिवुड में उनके अब तक का सफर नजर आ रहा है। इस वीडियो के जरिए सनी लियोनी ने स्ट्रॉन्ग मेसेज देने की कोशिश की है। सनी लियोनी ने इस वीडियो में बताया है कि जब वह 21 साल की थीं तो उन्हें कितने नफरत भरे ईमेल्स मिलते थे, जिनमें जजमेंटल और सेक्सिएस्ट कॉमेंट्स होते थे। उन्हें उनके डांस मूव्स के लिए क्रिटिसाइज किया जाता था और इंडस्ट्री के लोगों से किसी तरह का सपॉर्ट नहीं मिलता। इतना ही नहीं उन्हें अवॉर्ड शो से बॉयकॉट तक कर दिया जाता था। इस वीडियो में सनी लियोनी ने यह भी बताया है कि इतनी सारी तकलीफों के बावजूद आज वह अपनी ड्रीम लाइफ को जी रही हैं। सनी ने आगे यह भी कहा कि उन्होंने सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना 'बेबी डॉल' म्यूजिक वीडियो दिया है। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास सबसे प्यार फैमिली है और आज वह एक सक्सेसफुल बिजनस वुमन भी हैं, जिनके अपने खुद के मेकअप प्रॉडक्ट्स हैं। और अंत में उन्होंने कहा है कि आज वह जो भी हैं, उन्हें उनपर गर्व है। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो आखिर बार सनी वेब सीरीज 'बुलेट्स' में नजर आई थीं, जो कि एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हुई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tbnpAL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment