बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रिया कपूर को उनके फैमिली मेंबर ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी ने भी उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। करण बूलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिया कपूर की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि जितनी खुशी और आनंद तुम मेरी जिंदगी में लेकर आई हो उतना ही मैं भी किसी दिन तुम्हारी जिंदगी में ला सकूंगा। तुम्हारा बर्थडे प्यार और खुशी से भरा हो और तुम्हारे पिछले साल से अच्छा आने वाला साल हो। हैप्पी बर्थडे।' 5 मार्च 1987 को जन्मीं रिया कपूर प्रड्यूसर होने के साथ-साथ एक फैशन डिज़ाइनर भी हैं। रिया कपूर अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर रेसन नाम का फैशन ब्रैंड चलाते हैं। दोनों बहनों के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। अनिल कपूर ने अपनी छोटी बेटी रिया कपूर को बर्थडे विश किया है। अनिल कपूर ने रिया कपूर और सोनम कपूर की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने बर्थडे पोस्ट लिखा है। वहीं, मां सुनीता कपूर और बहन सोनम कपूर ने भी बर्थडे विश किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30bZUuG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment