Monday, March 8, 2021

रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव, मां नीतू कपूर ने किया है कन्फर्म

कुछ हालिया न्यूज रिपोर्ट में बताया गया था कि की तबीयत खराब है और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद रणबीर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब रणबीर की मां ने कन्फर्म कर दिया है कि रणबीर हैं और उन्हें घर में क्वॉरेंटीन किया गया है। नीतू ने इंस्टाग्राम पर रणबीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं और वह अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। वह अभी घर पर सेल्फ क्वॉरेंटीन हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं।' बता दें कि इससे पहले रणधीर कपूर ने बताया था कि उन्हें पता है कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं, लेकिन उन्हें इस बारे में सही-सही जानकारी नहीं कि उन्हें क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि वह इस वक्त शहर से बाहर हैं। रणबीर कपूर से पहले उनकी मां नीतू कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ej1S4N
via IFTTT

No comments:

Post a Comment