बॉलिवुड ऐक्टर ने शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। दरअसल, वह बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स के कोरोना वैक्सीन सेंटर के बाहर स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सैफ अली खान के साथ कई और लोग भी नजर आए। सेलिब्रिटी फटॉग्रफर विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सैफ अली खान कोरोना वैक्सीन सेंटर से बाहर निकलते हैं और अपनी कार बैठकर निकल जाते हैं। इस वीडियो के साथ लिखा है कि सैफ अली खान ने कोरोना का वैक्सीन ले लिया है। बता दें कि सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम का जन्मदिन भी शुक्रवार को है और इसी दिन ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन का डोज लिया है। बताते चलें कि सैफ अली खान से पहले राकेश रोशन, अलका याग्निक, सतीश शाह, शिल्पा शिरोडकर ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है। मालूम हो कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने बीते महीने फरवरी में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। करीना कपूर ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। इस कपल के पहले से एक बेटा तैमूर अली खान है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30dYhMW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment