Saturday, March 6, 2021

इब्राहिम के बर्थडे पर सोहेल के बेटे निर्वान ने पहनी सलमान खान की जैकेट? कीमत जान चौंक जाएंगे

हाल ही में इब्राहिम अली खान ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया जो कि काफी लाइमलाइट में रहा। इस पार्टी में उनके पिता सैफ अली खान, बहन सारा अली खान के अलावा कई बॉलिवुड सिलेब्‍स के बच्‍चे शामिल हुए। हालांकि, जिस स्‍टार किड ने लोगों का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान खींचा, वह सोहेल खान के बेटे निर्वान खान थे। पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, सुनील शेट्टी के बेटे अयान शेट्टी और पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ भी हमेशा की तरह स्‍टाइलिश नजर आए। हालांकि, सोहेल और सीमा खान के बेटे निर्वान ने जो जैकेट पहनी, वह अब खबरों में है। सलमान खान ने शेयर की थी तस्‍वीर दरअसल, निर्वान ने पार्टी में ग्रैफिटी डेनिम जैकेट पहनी। कुछ महीने पहले सलमान खान ने अपकमिंग फिल्‍म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' के सेट से अपनी एक तस्‍वीर शेयर की थी जिसमें वह भी ऐसी जैकेट पहने दिखे थे। क्‍या है भारतीय कीमत? अब बात करें निर्वान के जैकेट की तो यह मशहूर ब्रैंड Dust Of Gods की है। इसकी भारतीय कीमत 1 लाख 28 हजार 66 रुपये है। यही वजह है कि पार्टी में निर्वान लाइमलाइट में रहे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3v08dba
via IFTTT

No comments:

Post a Comment