अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें ट्रोल करने वाले सुशांत के फैन्स को करारा जवाब दिया है। अब अंकिता लोखंडे ने अपने घर हुई पार्टी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेस्ट फ्रेंड रश्मि देसाई के साथ जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। अंकिता लोखंडे ने रश्मि देसाई के साथ अपना मस्ती टाइम शेयर करते हुए इस पार्टी की कई और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गर्ल्स गैंग के साथ जमकर इंजॉय करती दिख रही हैं। वहीं रश्मि देसाई ने इस पार्टी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें अंकिता लोखंडे के साथ 'तू जो रुठा तो कौन हंसेगा' गाने पर लिप सिंक करती दिख रही हैं। वीडियो में अंकिता और रश्मि काफी इमोशनल होती दिख रही हैं। इस पार्टी के कई और वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है, जिसमें देर से आने पर रश्मि देसाई को अंकिता सबसे बिज़ी पर्सन बता रही हैं। इसके बाद दोनों ने कई और वीडियो शूट किए है, जिसमें दोनों क्वॉलिटी टाइम बिताती दिख रही हैं। एक अन्य वीडियो में अंकिता 'मेरे घर आई एक नन्ही परी' गाती हुई दिख रही हैं। इसके बाद अंकिता एक और गाना गाती हैं और बीच में ही लाइन भूल जाती हैं, जिसे वह बड़ी खूबसूरती से कवर भी कर लेती हैं। बता दें कि हाल ही में अंकिता ने एक वीडियो शेयर कर सुशांत के उन फैन्स को तगड़ा जवाब दिया है, जो उन्हें उनके हर डांस वीडियो पर बुरी तरह ट्रोल किया करते थे। अंकिता ने साफ-साफ कहा कि यदि वे उन्हें पसंद नहीं करते तो वे अनफॉलो कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग उनकी और सुशांत की कहानी नहीं जानते और दूसरों के रिश्ते को जज करने वाले वे कौन होते हैं। अंकिता ने अपनी नारजगी इस बात पर भी निकाली कि आज सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहने वाले ये लोग उस समय कहां थे जब उनका यह रिश्ता खत्म हो रहा था, तब वे क्यों सामने नहीं आए। उन्होंने बताया कि वह भी डिप्रेशन के दौर से गुजरी हैं और लाइफ में बहुत कुछ झेला है इसलिए किसी भी चीज के लिए उन्हें दोषी न ठहराएं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bVhqJc
via IFTTT
No comments:
Post a Comment