Wednesday, March 10, 2021

कंगना रनौत ने महाशिवरात्रि पर खूबसूरत फोटो शेयर कर दी हैं शुभकामनाएं

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। अपने बेबाक बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कंगना ऐसा कोई त्योहार या खास मौका नहीं जाता है जबकि वह अपनी तस्वीरें शेयर न करती हों। अब के मौके पर भी कंगना ने अपनी एक तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की है। कंगना रनौत ने महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह शिवलिंग पर जल चढ़ाती नजर आ रही हैं। कंगना इस तस्वीर में आसमानी रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं। हालांकि कंगना की तस्वीर काफी पुरानी नजर आ रही है। कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना अब तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ 'धाकड़' में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट के किरदार में जबकि फिल्म 'तेजस' में भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट के किरदार में भी नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3t9IqLS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment