बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर 7 मार्च यानी रविवार को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बी-टाउन इंडस्ट्री में उनके साथी और फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, अनुपम खेर ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने छोटे दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं। उनका यह वीडियो लोगों का बहुत पसंद आ रहा है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कहते हैं, 'आज मेरा बर्थडे, ये मेरे दोस्त है और हमारी पार्टी हो रही है।' इसके बाद अनुपम खेर और उनके साथ बच्चे डांस करने लगते हैं। इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। अनुपम खेर ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बारी-बारी से कई प्लेकार्ड्स दिखाते हैं। इन पर लिखा है, 'आज मेरा सबसे अच्छा दिन है', 'मेरे माता-पिता मुझे इस सुंदर दुनिया में लाए', 'ये मेरा जन्मदिन है'। वीडियो के आखिर में अनुपम खेर सभी से उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए कहते हैं। बताते चलें कि फिल्मों की दुनिया में अनुपम खेर को लगभग 30 साल से ज्यादा हो गए हैं और उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अनुपम खेर को कई नैशनल और इंटरनैशनल अवॉर्ड जीत मिल चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3v2c07R
via IFTTT
No comments:
Post a Comment