Monday, March 8, 2021

वीडियो: पद्मिनी कोल्हापुरे बेटे प्रियांक शर्मा की शादी पर जमकर नाचीं, बहनों संग ढोल पर खूब मिलााया ताल

श्रद्धा कपूर के भाई और पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और शाजा मोरानी की शादी के कुछ लाजवाब वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मालदीव में हुई क्रिश्चन वेडिंग के बाद नए वीडियो में हिन्दू रीति से हुई शादी के दौरान परिवार वालों का जश्न नजर आ रहा है। बता दें कि मालदीव में हुई क्रिश्चन वेडिंग के बाद प्रियांक और शाजा की शादी पवना, मुंबई में हिन्दू रीति से की गई। अब इस जश्न का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें पद्मिनी कोल्हापुरे अपने बेटे की शादी में जमकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ शिवांगी और तेजस्विनी कोल्हापुरे ढोल के ताल पर खूब झूमती दिख रही हैं। मालदीव से पिछले दिनों इस शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आईं, जिसमें घरवालों ने इस जश्न को खूब इंजॉय किया। अपने कजिन भाई की शादी में श्रद्धा कपूर ने भी मालदीव में जमकर ठुमके लगाए, जिसके वीडियोज़ भी खूब वायरल हुए। बता दें कि श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे और पद्मिनी कोल्हापुरे दोनों बहनें हैं। बता दें कि पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और प्रदीप शर्मा के बेटे प्रियांक ने हाल ही में मशहूर फिल्म प्रड्यूसर करीम मोरानी (Karim Morani) की बेटी शाजा मोरानी (Shaza Morani) से शादी रचाई है। शाजा मोरानी और प्रियांक शर्मा ने करीब 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 4 फरवरी 2021 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने मालदीव में क्रिश्चियन स्टाइल वेडिंग भी की। इस शादी में तमाम रिश्तेदार पहुंचे, जिनमें श्रद्धा कपूर भी शामिल हुईं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cdwMsv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment