बॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टर ने रविवार को कोलकाता की एक रैली में बीजेपी जॉइन कर ली। इस रैली में मिथुन ने खुद को 'कोबरा' बताते हुए कहा, 'मैं असली कोबरा हूं। डसूंगा तो तुम फोटो बन जाओगे। मैं जोलधरा सांप नहीं हूं, बेलेबोरा सांप भी नहीं, मैं कोबरा हूं। एक बाइट में ही काम तमाम कर दूंगा।' मिथुन ने जैसे ही रैली में यह डायलॉग बोला तभी से यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस डायलॉग के अलावा मिथुन चक्रवर्ती की फिल्मों के कुछ सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन फनी सीन्स को लोग सोशल मीडिया पर शेयर करके खूब मजे ले रहे हैं। मिथुन की फिल्मों के यह सीन ऐसे हैं कि इन्हें देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। देखें, कुछ मजेदार सीन्स: पॉलिटिक्स से अलग अगर फिल्मों की बात करें तो 3 बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुके मिथुन चक्रवर्ती पिछली बार विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द ताशकंत फाइल्स' में नजर आए थे। अब वह जल्द भी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आएंगे जिसका डायरेक्शन भी विवेक अग्निहोत्री ने किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38lBqnf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment