Monday, March 8, 2021

करीना के बाद सामने आई अनुष्का संग वामिका की प्यारी तस्वीर, विराट बोले- मां जैसी बहादुर बनेगी

के मौके पर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज की सुंदर तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। करीना कपूर के अपने दूसरे बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करने के बाद अब ने भी ऐक्ट्रेस और उनकी बेटी वामिका की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ विराट ने विमंस डे का खूबसूरत मेसेज लिखा है जिसे फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में अनुष्का की गोद में वामिका दिखाई दे रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'किसी भी व्यक्ति के लिए एक बच्चे का जन्म होते देखना बेहद रोमांचक, अविश्वसनीय, आश्चर्यजनक अनुभव होता है। यह देखकर आप किसी महिला की असल ताकत और दैवीयता समझ पाते हें कि आखिर क्यों भगवान ने उनके भीतर ही एक जीवन को जन्म क्यों दिया। क्योंकि वे पुरुषों से काफी ज्यादा ताकतवर होती हैं। मेरी जिंदगी की सबसे बहादुर, दयावान और मजबूत महिला और उसे जो बड़ी होकर अपनी मां जैसी बनेगी उसे हैपी विमंस डे। और दुनिया की सभी महिलाओं को हैपी विमंस डे।' बता दें कि पिछली 11 जनवरी को ही विराट-अनुष्का अपनी बच्ची के पैरंट्स बने हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपनी बच्ची की गोद में लिए एक तस्वीर शेयर की थी। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी बच्ची का फेस नहीं दिखाया है। विराट और अनुष्का दोनों ही मीडिया और सोशल मीडिया से अपनी बच्ची को दूर रखना चाहते हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इसके बाद से अनुष्का ने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cfaarC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment