जान्हवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अब तक का सबसे डरावना अवतार नजर आ रहा है। जान्हवी ने इसे ने 'भूतिया वेडिंग ऑफ द इयर' लिखकर 'रूही' की यह क्लिप शेयर की है। जान्हवी कपूर ने फिल्म 'रूही' का यह क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है , जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में जान्हवी के अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी दिख रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में सेहरा राजकुमार के सिर पर नजर आता है और फिर थोड़ी ही देर बाद वह वरुण शर्मा के सिर पर वही सेहरा डालते हुए कहते दिख रहे हैं- बारात जाएगी और दुल्हन को लेकर आएगी। इसके बाद जो दिखता है वह काफी डरावना है। दुल्हन बनीं जान्हवी आईने के सामने तैयार होती नजर आ रही है और उनका चेहरा काफी भयानक दिख रहा है। बता दें कि 'रूही' 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। कोरोना को लेकर काफी लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां सितारों का जमावड़ा नजर आया है। अब देखना यह है कि क्या यह डरावनी फिल्म वाकई दर्शकों को डरा पाती है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3vkJkr0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment