वरुण धवन (Varun Dhawan) एक वीडियो में भेड़िया की तरह आवाज निकालते नजर आ रहे हैं। वरुण इस वीडियो में प्लेन के दरवाजे पर खड़े हैं और भेड़िए जैसी आवाज निकाल रहे हैं। वरुण के इस वीडियो पर आयुष्मान खुराना ने मजेदार कॉमेंट किया है। वरुण के इस वीडियो पर फैन्स के अलावा इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स ने भी कॉमेंट्स किए हैं।अर्जुन कपूर ने इमोजी शेयर कर उनके वीडियो पर कॉमेंट किया है, वहीं आयुष्मान खुराना ने लिखा है- भेड़िया रे भेड़िया, मेरा दिल चुरा के लेई जा। वहीं फैन्स ने इस फिल्म को लेकर अपना उत्साह दिखाया है। यहां आपको याद दिलाना चाहेंगे कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की लीड रोल वाली फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) जल्द रिलीज होनेवाली है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जो काफी खतरनाक है। यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में जारी किए गए 'भेड़िया' फिल्म के टीजर में एक शख्स को रात के अंधेरे में एक वेयरवोल्फ में तब्दील होते हुए दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में पूर्णिमा का चांद और 38 सेकंड का यह टीजर काफी खौफनाक दिख रहा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/306xbY7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment