उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का रेड साड़ी में एक BTS वीडियो सामने आया है, जिसमें पानी में भीगती नजर आ रही हैं ऐक्ट्रेस। उर्वशी इस वीडियो में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'इक लड़की भीगी भागी सी (Ek Ladki Bheegi Bhaagi Si) हाल ही में रिलीज हुआ है। उर्वशी ने इस म्यूजिक वीडियो का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें इस गाने के लिए प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं ऐक्ट्रेस। उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में लाल रंग की साड़ी में उर्वशी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उर्वशी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैंने लेजंड किशोर कुमार के साथ मिलकर गाने का सपना देखा था, कभी सोचा नहीं था कि उनकी आवाज पर अपनी आवाज मिलाने का मौका मुझे मिलेगा। सपने सच होते हैं। लेजंड किशोर कुमार सर, आप हमेशा बकरार रहेंगे। बॉलिवुड इंडियन म्यूजिक के लेजंड को हम कभी भुला नहीं सकते।' प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला बहुत जल्द तेलगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में भी नजर आएंगी। उर्वशी ने 'सिंह साहेब द ग्रेट' से बॉलिवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने सनी देओल की वाइफ की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'हेट स्टोरी 4' को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहीं। उर्वशी रौतेला साल 2014 में हनी सिंह के गाने 'लव डोज' को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ryy8o8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment