Wednesday, March 10, 2021

अमिताभ बच्चन से लेकर सोनू सूद तक, महाशिवरात्रि पर स‍ितारों ने लगाया 'हर हर महादेव' का जयकारा

पूरी देश के साथ ही का त्योहार बॉलिवुड सिलेब्स भी धूमधाम से मना रहे हैं। आम लोगों के साथ ही बॉलिवुड सिलेब्स ने भी फैन्स को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। कंगना रनौत के अलावा सुपरस्टार , , , कुणाल खेमू, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ महाशिवरात्रि के मेसेज शेयर किए हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर 2 ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने नासिक के त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की तस्वीर शेयर की है। जबकि दूसरे ट्वीट में उन्होंने भगवान शिव का एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है! शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है!! लोकआस्था के पावन पर्व महाशिवरात्रि की आप सभी को मंगलकामना प्रभु जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे।' अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'शिवाय' की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'ना आदि ना अंत है उसका। वो सबका, न इनका उनका। वही शून्य है, वही इकाई। जिसके भीतर बसा शिवायः। ओम नमः शिवाय' महाशिवरात्रि के मौके पर कुणाल खेमू के घर पर पूजा हुई और इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'ऊं नमः शिवाय। यह पावन त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के जीवन को प्यार, अच्छे स्वास्थ्य और उन्नति से भर दे। हैपी महाशिवरात्रि। हर हर महादेव।' हर जरूरतमंद आदमी की मदद करने के लिए मशहूर ऐक्टर सोनू सूद ने भी ट्वीट करके लिखा, 'शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नमः शिवाय।' संजय दत्त ने भगवान शिव की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान शिव का आशीर्वाद सदा आप पर और आपके प्रियजनों पर बना रहे। आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' अनुपम खेर ने भगवान शिव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं। जय भोलेनाथ। जय शिवशंकर। ओम नमः शिवाय।' माधुरी दीक्षित ने भी महाशिवरात्रि के एक पोस्टर के साथ मराठी भाषा में ट्वीट कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3vfbVxB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment